Uncategorized
यातायात पुलिस द्वारा “सड़क सुरक्षा माह” अभियान के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही कर लोगों को जागरुक किया गया।

बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा “सड़क सुरक्षा माह” अभियान के अन्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों बिना हेलमेट/सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने आदि के विरुद्ध चालान व आवश्यक कार्यवाही की गई तथा रात्रि में दुर्घटना से बचने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली आदि वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई। अभियान के अन्तर्गत आमजन से अपील की गयी कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा में सहयोग दें।



