Uncategorized

मोदी इण्डस्ट्रीज द्वारा असहाय, निर्धन व्यक्तियों को कंबल बांटे गए

मोदीनगर,( अनिल वशिष्ठ)। मोदी इण्डस्ट्रीज लि० (मोदी शुगर मिल) मोदीनगर द्वारा रेलवे रोड स्थित मोदी हास्पिटल में लगभग 600 असहाय, निर्धन व्यक्तियों को इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कम्बल वितरित किये गये।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर श्रीमति मंजु शिवाच एवं नगर पालिका परिषद, मोदीनगर के चेयरमैन विनोद वैशाली ने कम्बल वितरित कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विधायक महोदया द्वारा सेठ उमेश कुमार मोदी द्वारा उद्योगों के क्षेत्र के साथ साथ सामाजिक एवं जनता की भलाई में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की तथा आश्वासन दिया कि मोदीनगर के विकास में जनहित के कार्यों के साथ साथ विकास कार्यों पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मोदीनगर नगरपालिका परिषद के चेयरमैन विनोद वैशाली, चीफ एग्जीक्यूटिव एन०पी० बंसल, वेदपाल सिह मलिक, महाप्रबन्धक (पी०आर०) डी०डी० कौशिक, राहुल त्यागी जनरल मैनेजर (केन) तथा  सुदेश शर्मा डिप्टी जनरल मैनेजर (कामर्शियल), नवल किशोर गुप्ता के साथ साथ मोदी हास्पिटल के समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button