शहर-राज्य

मोदीनगर में कौशल विकास व उद्यमिता को मिला नया आयाम 

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने किया केंद्र का उद्घाटन

मोदीनगर,( अनिल वशिष्ठ)। डॉ के. एन. मोदी फाउंडेशन के तत्वावधान में गुरुवार को आशीर्वादम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के माननीय मंत्री जयंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ राजकुमार सांगवान, मोदीनगर विधायक डॉ मंजू सिवाच तथा मोदीनगर नगर पालिका के अध्यक्ष विनोद वैशाली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। डॉ के. एन. मोदी फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. डॉ डी. के. मोदी ने अपने स्वागत संबोधन में मुख्य अतिथि जयंत चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि डॉ के. एन. मोदी विश्वविद्यालय, मोदीनगर में वर्ष 2025-26 से शैक्षणिक सत्र प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने संस्थान में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों, छात्रों के कौशल विकास तथा रोजगारपरक शिक्षा के विभिन्न प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डॉ के. एन. मोदी फाउंडेशन के अंतर्गत आने वाले संस्थानों का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण अंचल एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना तथा महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य से वर्ष 2015 में डॉ के. एन. मोदी सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट की स्थापना की गई, जहां 22 से अधिक जॉब रोल्स में प्रशिक्षण दिया जाता है। अब तक 10,000 से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट उपलब्ध कराया जा चुका है। संस्थान NSDC का ट्रेनिंग पार्टनर भी है। कार्यक्रम में सत्र 2024-25 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 26 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने डॉ के. एन. मोदी फाउंडेशन एवं विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज जब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है, इसलिए विद्यार्थियों को अपनी कार्यकुशलता और प्रतिभा को इस स्तर तक विकसित करना चाहिए कि विश्व में उनका कोई मुकाबला न हो सके। इस अवसर पर डॉ के. एन. मोदी विश्वविद्यालय, मोदीनगर के “कौशल विकास एवं उद्यमिता केंद्र” का उद्घाटन भी किया गया। सांसद डॉ राजकुमार सांगवान ने विद्यार्थियों को समाज, प्रकृति और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का संदेश दिया, जबकि विधायक डॉ मंजू सिवाच ने मोदीनगर में विश्वस्तरीय शिक्षा, युवा विकास एवं खेलों के क्षेत्र में हो रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में मानव मोदी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रेनू मोदी, मानव मोदी, निधि मोदी, नव्या मोदी एवं वेधा मोदी सहित संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के वाइस प्रेसिडेंट कैप्टन राजीव सक्सेना ने किया।

इस मौके पर डॉ शशि कुमार नायर, डॉ संजय गुप्ता, यू. एन. मिश्रा सहित शहर की अनेक प्रमुख हस्तियां, डॉ के. एन. मोदी फाउंडेशन से जुड़े विभिन्न संस्थानों के कुलपति, डायरेक्टर, प्रिंसिपल, शिक्षक, रजिस्ट्रार तथा मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button