शहर-राज्य
मेरठ के सदर में बिजिलेंस का छापा

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार
मेरठ। सदर क्षेत्र में बिजली चोरी की सूचना पर शुक्रवार की शाम को पीवीवीएनएल की बिजिलेंस टीम ने मुकरम नाम के शख्स के यहां छापा मारा। सदर के बेहद भीड़ वाले इलाके में रहने वाले मुकरम के यहां प्राइवेट गाड़ी से बिजिलेंस की टीम पहुंची। गाड़ी से उतरते ही तेजी से बिजिलेंस का स्टाफ मुकरम के मकान की ओर लपका। मकान के भीतर काफी देर तक स्टाफ मौजूद रहा। हालांकि बिजिलेंस अफसरों ने यह जानकारी नहीं दी कि वहां पर बिजली चोरी पकड़ी गयी है या नहीं। जिस वक्त छापे की कार्रवाई की जा रही थी, सदर के काफी लोग मकान के बाहर वहां जमा हो गए।
उल्लेखनीय है कि इस परिवार के एक सदस्य पर पूर्व में गोवंश पर तेजाब डालकर उसको जला देने के आरोप लगे थे। गोवंश इसके मकान के सामने गोबर कर दिया करते थे। उस मामले को लेकर जमकर हंगामा भी हुआ था।


