मेट्रो पब्लिक स्कूल में हुआ वार्षिक एवं होली महोत्सव का आयोजन

मेरठ दिल्ली रोड शताब्दी नगर स्थित मेट्रो पब्लिक स्कूल में 19th वार्षिक उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमे होली सोंग, राधा जी कान्हा जी, सोंग मुख्य आकर्षण रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के डायरेक्टर प्रमोद दीक्षित ने की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल रीता दीक्षित तथा कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी खुराना की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी नेता रविंद्र भड़ाना, स्वामी प्रदूमल महाराज रहे। कार्यक्रम में बलराज डूंगर, गोपाल शर्मा, पार्षद रामवीर, अश्वनी कौशिक, प्रशांत कौशिक, हृदय मोहन भारद्वाज, यतेंद्र, संजय, नेत्रपाल सिंह, विनोद गौतम, गोपाल कृष्ण झा, विजेंद्र सिंह तथा विपिन नागर भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इसके अतिरिक्त संकल्प सेवा सेवायों प्रकृति के कप्तान वीरेंद्र कुमार, एसएफओ आर.डी. शर्मा, एचएआईडी नरेश कुमार तोमर, एमडब्ल्यूओ रविन्द्र कुमार तोमर, एचएलडी राजेन्द्र कुमार, एसएफओ एन.सी. नोटियाल, मिसेज मोनिका राणा, पुरषोत्तम कुमार एवं परशुराम गुप्ता भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मनीषा एवं सिमरन द्वारा प्रस्तुत भगवान राम की भावपूर्ण स्तुति रही, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
अंत में डायरेक्टर श्री प्रमोद दीक्षित ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रिंसिपल श्रीमती रीता दीक्षित ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।




