माधव सेवा संस्थान, माधव कुंज शताब्दी नगर मेरठ में माधव आरोग्य होम्योपैथिक केंद्र व डिस्पेंसरी का किया गया शुभारंभ।

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार
माधव सेवा संस्थान, माधव कुंज शताब्दी नगर मेरठ में रविवार को माधव आरोग्य होम्योपैथिक केंद्र व डिस्पेंसरी का शुभारंभ सुधीर (राष्ट्रीय मंत्री सेवा भारती) के कर कमलो द्वारा किया गया, जिसका संचालन होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर जीवेश पाराशर (बी.एच.एम.एस.) के द्वारा किया जाएगा, जिसमें मरीज को निशुल्क चिकित्सा प्रदान की जाएगी।
माधव सेवा संस्थान द्वारा संचालित निशुल्क माधव आरोग्य होम्योपैथिक केंद्र व डिस्पेंसरी का आसपास में रहने वाले लोगों को भरपूर लाभ मिलेगा जहां लोग निशुल्क चिकित्सा प्राप्त कर सकेंगे तथा बीमारियों का निशुल्क उपचार करा सकेंगे।
निशुल्क चिकित्सा केंद्र के उद्घाटन में सुधीर के साथ दिनेश महाजन (अध्यक्ष जनसेवा न्यास ट्रस्ट) अनिल (प्रचारक क्षेत्र प्रमुख सेवा भारती ), छात्रावास प्रमुख संतराम, अशोक रुहेला व अन्य लोग उपस्थित रहे।



