मनाया गया महिला दिवस व होली मिलन समारोह

वाराणसी। विधि का फाउंडेशन के द्वारा महिला दिवस और होली मिलन समारोह मनाया गया विधि का फाउंडेशन के नारी स्वावलंबी प्रशिक्षण केंद्र पर केंद्र से जुड़ी माता बहनों एवं बेटियों को सम्मान समारोह में बुलाया गया और सम्मानित किया गया। विधि का फाउंडेशन के द्वारा महिलाओं बेटियों को प्रशिक्षण देकर उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वावलंबी बनने के लिए भी वहां वहां जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित विधि का फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरा पटेल, अतिथि सुषमा सिंह एवं सुषमा शुक्ला और विधि का फाउंडेशन की राष्ट्रीय राष्ट्रीय योग सलाहकार पूनम सिंह, अर्चना सिंह, बेबी सिंह, पूजा पटेल, राष्ट्रीय प्रबंधक शिखा वर्मा एवं महिलाएं और बेटियां आप सभी वहां पर उपस्थित होकर के कार्यक्रम को सफल बनाएं। आप सब लोगों का तहे दिल से धन्यवाद एवं महिला दिवस की आप सभी को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।



