पीएसी के साथ पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण*

(बोले ग्रामीण: कछवां-कपसेठी मार्ग पर भी ठेले-खोमचों व ऑटो खड़ी होने से लगती है जाम उसपर स्थानीय पुलिस बनी रहती है मौन)
संदीप तिवारी
कछवारोड़ । मिर्जामुराद पुलिस ने अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार की दोपहर में पीएसी बल के साथ चित्रसेनपुर स्थित सब्जी मंडी और कछवांरोड चौराहे से अवैध रूप से लगे ठेले-खोमचों को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया।पुलिस ने विक्रेताओं को सड़क से दूर रहने की सख्त हिदायत दी और बोले कि किसी भी कीमत पर नाले व ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण नही होना चाहिए आए दिन सब्जी मंडी व ओवरब्रिज के नीचे लग रहे जाम को देखते हुए ये अभियान डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल के आदेश चलाया गया है।अभियान के दौरान ठेले-खोमचों वालों अफरा तफरी मचा रहा।वही ग्रामीणों का कहना रहा कि कछवां-कपसेठी मार्ग भी ठेले-खोमचों वाले रोड के किनारे से लेकर काफी दूर तक दुकान लगाते है व ऑटो वाले मनमानी ऑटो रोड पर खड़ा किये रहते है जिससे जाम उसपर भी रहता है लेकिन स्थानीय पुलीस मौन बनी रहती है।रोज ठेला-खोमचा लगाकर परिवार चलाने वाले दुकानदारों में दुकान न लगने से परिवार के भरण-पोषण पर प्रभाव पड़ रहा है।जल्द कछवांरोड के व्यापारी अधिकारियों से मिलेंगे।चुकी करीब तीन महीनों से ये अभियान पुलिस का चल रहा है।अतिक्रमण हटाने में कछवांरोड चौकी प्रभारी रामचन्द्र यादव, एसआई महेन्द्र सरोज, मुन्ना लाल दूबे, कांस्टेबल अरुण वर्मा, सर्वेन्द्र सरोज समेत भारी संख्या में पीएसी जवान मौजूद रहे।




