शहर-राज्य

परतापुर में निर्माणाधीन गोदाम में चोरी,सामान चोरी कर चोर फरार

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकारमेरठ परतापुर थाना क्षेत्र में चोरों के होंसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। जहां चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर समरसेबल मोटर, जनरेटर का सामान और अन्य कीमती सामान चुरा लिया।
घटना गुरुवार की रात की है जो शुक्रवार सुबह पता चली है जब गोदाम के मालिक विशाल कुमार ने गोदाम का ताला टूटा हुआ देखा। गोदाम में घुसने पर उन्होंने देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ था और कई कीमती वस्तुएं गायब थीं। समरसेबल का मोटर, जनरेटर का सामान और अन्य निर्माण सामग्री चोरी हो चुकी थी।
पीड़ित विशाल कुमार ने तुरंत डायल 112 और थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। विशाल ने परतापुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस की ओर से आस-पास के इलाकों में छानबीन तेज कर दी गई है, और चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
आसपास के लोग भी इस घटना से हैरान हैं, और स्थानीय प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई है।वही इस मामले में सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच चल रही है जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button