नौ महीने से मानदेय नहीं मिलने और ईपीएफ की देयता का भुगतान न होने से नाराज़ रोज़गार सेवको ने सौंपा ज्ञापन

मांगे नहीं मानी गई तो होगा वृहद आंदोलन- प्रदीप पाण्डेय
संतकबीरनगर। मंगलवार को ग्राम रोज़गार सेवको ने जिलाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय के नेतृत्व में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियो को सम्बोधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी धर्मेश पाण्डेय को सौंपा।
जिलाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि जनपद में तैनात मनरेगा कर्मियों ने लक्ष्यों की पूर्ति में अपना शत प्रतिशत योगदान दिया है एसआईआर / क्रॉप सर्वे में अपना महत्वपूर्ण काम किये लेकिन पिछली दिवाली और इस बार की होली पूरी तरह फीकी रही क्योंकि जुलाई 2025 से मानदेय का भुगतान तक नहीं किया गया और न ही ईपीएफ की देयता का भुगतान किया गया। हमारे ऊपर अपने परिवार की भी ज़िम्मेदारी है नौ महीने से मानदेय नहीं मिलने से रोजगार सेवक मानसिक और आर्थिक तनाव के जूझ रहे हैं। यदि मानदेय और ईपीएफ की देयता का भुगतान जल्द नहीं हुआ तो वृहद आन्दोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर अतुल जयसवाल, मिहिर प्रताप गौतम, आशीष उपाध्याय, विनोद कुमार, शैलेश कुमार, विजय प्रताप यादव, रविंद्र राय, कु. सुंदरी, सुबोध कान्त, गुलाबा मौर्या सहित काफी संख्या में रोज़गार सेवक मौजूद रहे।



