शहर-राज्य

नीलगाय से टकराई फोर्ड इंडिवर कार,डाक्टर परिवार सहित बाल बाल बचें

असदुल्लाह सिद्दीकी

शोहरतगढ़। धानी-उसका मार्ग पर शोहरतगढ़ के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सरफराज अंसारी की फोर्ड इंडिवर कार अचानक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में डॉ. अंसारी और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित रहा। कार के चालक को हल्की चोट आई है। जानकारी के अनुसार, डॉ. सरफराज अंसारी अपने परिवार के साथ गोरखपुर से शोहरतगढ़ आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार धानी के पास पहुंची, अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई और कार से टकरा गई। डॉ. अंसारी ने बताया कि कार तेज गति पर नहीं थी, जिससे गंभीर दुर्घटना टल गई। सभी लोग सुरक्षित हैं और चालक को मामूली चोट के बाद घर भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button