Uncategorized

नववर्ष की पूर्व संध्या पर डीएम और एसएसपी ने किया बिहारी जी मन्दिर क्षेत्र का निरीक्षण

मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने नववर्ष की पूर्वसंध्या पर वृन्दावन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी जी मंदिर तथा आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने श्री बांके बिहारी जी मंदिर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों एवं गलियों में पैदल गश्त किया। उन्होंने मंदिर के प्रवेश एवं निकास द्वारों का जायजा लिया। उन्होंने आगामी नव वर्ष में श्रद्धालुओं की सुविधाओं हेतु की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से श्रद्धालुओं की संख्या का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मंदिर में श्रद्धालुओं को निरंतर चलायमान रखे। श्रद्धालुओं को एकत्रित न होने दे। श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात आदि व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु पुलिस-प्रशासन कटिबद्ध है।

           निरीक्षण में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, एसपी क्राइम अवनीश कुमार मिश्रा, एसपी यातायात मनोज कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी सदर संदीप कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button