शहर-राज्य

नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में होली का पावन त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया

मोदीनगर,( अनिल वशिष्ठ)। होली का पावन त्यौहार शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में शांतिपूर्ण व धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर में कई जगह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए। होली के पावन पर्व पर भाजपा विधायक डॉ मंजू शिवाच एवं वरिष्ठ नेता डॉ देवेंद्र सिवाच के निवास स्थान पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर एवं क्षेत्र के लोगों ने भाग लेकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर क्षेत्र के लोगों ने भाग लेकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। पूर्व विधायक विधायक सुदेश शर्मा के निवास स्थान पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के लोगों ने शामिल होकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली के निवास स्थान पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें नगर के लोगों ने भाग लेकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।इसके अलावा समाजसेवी विनोद कुमार महेश्वरी, पूर्व पालिका चेयरमैन पंड़ित रामआसरे शर्मा, भाजपा नेता सतेन्द्र त्यागी, समाज सेवी अविनाश शर्मा कस्बा निवाड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय त्यागी के निवास स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होकर नगर के लोगों ने होली की शुभकामनाएं दी। रिषभ विहार लोगों ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में समाज सेवी विनोद गोस्वमी राजेंद्र अग्रवाल मनोज शर्मा आदि ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। श्रीराधा संकीर्तन मंडल की ओर से दुल्हन बैंकट हाल में होली के अवसर पर भजनों का आयोजन किया गया। भजन गायकों ने होली के भजनों से सभी को भाव विभोर कर दिया। इसके अलावा विभिन्न कालोनियों में बच्चों ने डीजे धूनों पर धमाल मचाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button