दो लाख से अधिक किसानों के बैंक खाते में पहुंची सम्मान निधि

किसानों ने देखा गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
वाराणसी। जनपद के दो लाख से अधिक किसानों के बैंक खाते में किसान सम्मान निधि की धनराशि प्रधानमंत्री द्वारा भेज दी गयी। शुक्रवार को शाम 5 बजे गुवाहाटी(असम) में आयोजित “पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम” में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत” किसानों को 22 वीं किस्त हस्तांतरित की गयी। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण वेब लिंक के माध्यम से जनपद के सभी 8 विकास खण्डों की सभी न्याय पंचायतों में किया गया। कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र कल्लीपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने किया।उक्त कार्यक्रम के पूर्व फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का आयोजन करके रामलाल मौर्य, छेदी पाल, काशी नरेश सिंह,जितेन्द्र नारायण पाण्डेय एवं गुलाब चन्द्र यादव आदि किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गयी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा उपरोक्त पांच किसानों को फार्मर रजिस्ट्री का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में संयुक्त कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार,उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल,सहायक निदेशक (मृदा परीक्षण/कल्चर) राजेश राय,कृषि वैज्ञानिक डा.एनके सिंह सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
राजवाड़ी के किसानों ने सुना प्रधानमंत्री का सम्बोधन
उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल के निर्देशानुसार चोलापुर ब्लाक के राजवाड़ी न्याय पंचायत में ग्राम प्रधान साधो यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन चोलापुर के खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी द्वारा किया गया।यहां पर अखिलेश यादव,सुभाषचंद्र,लक्ष्मण यादव,रामलाल सहित भारी संख्या में किसान प्रधानमंत्री के सम्बोधन को सुनकर और बैंक खाते में किसान सम्मान निधि की धनराशि पहुंचने का मोबाइल पर मैसेज देख उत्साहित नजर आये।


