शहर-राज्य

थाना मेंहदावल पुलिस ने युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संतकबीरनगर।
जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना मेंहदावल के उ0नि0 अखलाक अहमद, का0 धर्मेन्द्र यादव ने मु0अ0सं 71/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना मेंहदावल के मामले में वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र बनारसी यादव निवासी सिक्टोर थाना मेंहदावल को मंगलवार को बस स्टेशन गेट के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनाँक 01.03.2026 को थाना मेंहदावल पर वादिनी की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button