शहर-राज्य

थाना बखिरा के समस्त PRV 112 वाहनों के कर्मचारियों के साथ की गई मीटिंग, कानून व्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका में योगदान पर की चर्चा

संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना बखिरा परिसर में थाना क्षेत्र में तैनात समस्त पीआरबी वाहनों एवं यूपी-112 के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी होली पर्व एवं रमजान माह के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा त्वरित पुलिस रिस्पांस सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में निम्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के प्रमुख बिंदु
1.थाना क्षेत्र में तैनात सभी पीआरबी वाहनों की नियमित कार्यक्षमता एवं तत्परता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
2.वाहनों के रख-रखाव, साफ-सफाई एवं तकनीकी जांच नियमित रूप से करने पर बल दिया गया।
3.प्रत्येक पीआरबी द्वारा निर्धारित रिस्पांस टाइम का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
4.प्रत्येक इवेंट/सूचना की तत्काल थाना स्तर पर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
5.किसी भी संवेदनशील सूचना को बिना विलंब उच्चाधिकारियों तक प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया।
6.होली पर्व के दौरान संभावित संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।
7.रमजान माह में मस्जिदों, इबादत स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क भ्रमण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
8.धार्मिक सौहार्द बनाए रखने हेतु पीआरबी कर्मियों को संयमित एवं शालीन व्यवहार रखने हेतु निर्देशित किया गया।
9.पीआरबी कर्मियों को जनता के साथ संवाद स्थापित कर विश्वास बढ़ाने पर बल दिया गया।
10.किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल प्रतिक्रिया कर सत्यापन एवं नियंत्रण करने के निर्देश दिए गए।
11.सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट/वीडियो की सूचना तत्काल थाना को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।
12.रात्रि गश्त को प्रभावी एवं सतत बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
13.मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी एवं नियमित पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए।
14.विवाद की स्थिति में त्वरित पहुंचकर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
15प्रत्येक पीआरबी वाहन में .आवश्यक उपकरण (वायरलेस सेट, प्राथमिक उपचार किट आदि) की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।
16.ड्यूटी के दौरान अनुशासन, वर्दी की शुचिता एवं शालीन आचरण बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
17.किसी भी आपातकालीन कॉल पर शून्य सहनशीलता नीति अपनाते हुए तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए।
18.पीआरबी व थाना पुलिस के बीच समन्वय एवं सामंजस्य मजबूत रखने पर बल दिया गया।
19.संवेदनशील तिथियों एवं समयावधि में अतिरिक्त सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया गया।
20.आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने एवं पुलिस आपकी मित्र की भावना को व्यवहार में उतारने पर जोर दिया गया।

              बैठक के अंत में सभी पीआरबी कर्मियों को निर्देशित किया गया कि होली एवं रमजान जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता एवं तत्परता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें, जिससे थाना क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था अक्षुण्ण बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button