शहर-राज्य

त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट

शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

खानपुर.(स्याना) आगामी रमजान माह और होली पर्व को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को थाना खानपुर परिसर में शान्ति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी स्याना रामकरन सिंह ने की। बैठक में उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से रमजान और होली के पावन अवसर पर आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि दोनों पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं, इसलिए सभी लोग मिलजुलकर इन्हें शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बैठक में थानाध्यक्ष रितेश कुमार, ठाकुर शिवकुमार, जगमाल सिंह, रामभूल शर्मा, धर्मेन्द्र राघव, सतेन्द्र, बिर्जेश, श्योराज सिंह सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने का संकल्प लिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था को लेकर की गई तैयारियों की भी जानकारी दी और क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button