डेढ़ दर्जन आंखों के मरीजों के हुए सफल आपरेशन: डॉ अनामिका दोहरे

रामघाट/बुलंदशहर/अतरौली 100 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय अतरौली में दर्जनों मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन किए गए ।
आपको बता दे कि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनामिका दोहरे ने बताया कि 100 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय अतरौली में क्षेत्र तथा आस पास जनपद के गांव निवासी मोतियाबिंद के पीड़ित 400 से अधिक सामान्य व आयुष्मान कार्ड धारकों के निशुल्क ऑपरेशन किये जा चुके हैं क्षेत्रीय जनता को काफी लाभ मिल रहा है दिनांक 28 जनवरी को मोतियाबिंद के मरीजों के सफल ऑपरेशन किये गये हैं जिसमें रमेश चंद्र पुत्र लालाराम गांव सराय काजी 66 वर्षीय,देवेंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश गांव छलेसर 40 वर्षीय, अनार देवी पत्नी राजपाल सिंह गांव गणेशपुर 65 वर्षीय, शांति देवी पत्नी बाबूलाल गांव गुलरिया नगला 50 वर्षीय सोमवती देवी पत्नी नेकसे सराय काजी अतरौली 62 वर्षीय सोनिया पत्नी गोकुल सिंगपुर ढेकूरा 61 वर्षीय, सत्यवती पत्नी गुलाब सिंह गांव नहल बिजौली 40 वर्षीय, मुंशीलाल पुत्र बाबूलाल गांव भिदूनी अतरौली 79 वर्षीय भूदेवी पत्नी प्रेम सिंह निवासी गांव नगला शुमाली व 74 वर्षीय वीरपाल पुत्र बालमुकुंद गांव कर्णवास डिबाई बुलंदशहर सहित ढेड़ दर्जन सफल मोतियाबिंद के निःशुल्क आपरेशन किये गए हैं। मोतियाबिंद पीड़ित मरीजों से लैस डालने के नाम पर कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है एक दम निशुल्क उपचार किया जा रहा है जिससे नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अनामिका दोहरे की जमकर भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है।



