शहर-राज्य

जिला मजिस्ट्रेट जसजीत कौर द्वारा माह मार्च-2026 में आयोजित होने वाले भ्रमण/निरीक्षण कार्यक्रमों की समय सारिणी निर्धारित

बिजनौर।  जिलाधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट जसजीत कौर द्वारा माह मार्च-2026 में आयोजित होने वाले भ्रमण/निरीक्षण कार्यक्रमों की समय सारिणी का निर्धारण किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम के तहत कर 07 मार्च, 2026 को प्रातः 10 से 2 अपरान्ह में सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत तहसील नगीना तथा एमडीएम कोर्ट नगीना का निरीक्षण, 10 मार्च को अपरान्ह में कार्यालय विकास खण्ड किरतपुर एवं कार्यालय नगर पालिका परिषद किरतपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र / प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, किरतपुर का निरीक्षण, 17 मार्च को अपरान्ह में ग्राम मिट्ठोपुर (ब्लॉक कोतवाली) में ग्राम चौपाल के अन्तर्गत राजस्व / विकास कार्यों एवं कार्यालय विकास खण्ड कोतवाली का निरीक्षण, 20 मार्च को अपरान्ह में कार्यालय विकास खण्ड जलीलपुर एवं कार्यालय नगर पालिका परिषद चान्दपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्याऊ (चान्दपुर) का निरीक्षण, 23 मार्च को अपरान्ह में ग्राम चौपाल के अन्तर्गत ग्राम कुतुबपुर (ब्लॉक नजीबाबाद) में राजस्व/विकास कार्यों एवं कार्यालय खण्ड विकास नजीबाबाद का निरीक्षण, 24 मार्च को अपरान्ह में सम्पूर्ण समाधान दिवस नजीबाबाद तहसील नजीबाबाद एवं एसडीएम कोर्ट नजीबाबाद का निरीक्षण, 24 मार्च को अपरान्ह में कार्यालय विकास खण्ड किरतपुर एवं कार्यालय नगर पालिका परिषद किरतपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किरतपुर का निरीक्षण, 27 मार्च, 2026 को ग्राम चौपाल के अन्तर्गत ग्राम सलावा (ब्लॉक अल्हैपुर-धामुपर) में राजस्व /विकास कार्यों एवं खण्ड विकास कार्यालय अल्हैपुर-धामपुर का निरीक्षण तथा 28 मार्च, 2026 को तहसील चान्दपुर एवं एसडीएम कोर्ट चान्दपुर का निरीक्षण किया जाएगा।

     जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जिला स्तरीय एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपरोक्त निर्धारित समय सारणी के अनुसार अद्यतन सूचनाओं के साथ कार्यकर्मों में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button