शहर-राज्य

ग्राम प्रधान की उपस्थिति मे सी ओ चकबन्दी और एस ओ सी ने लगायी जन चौपाल

विजय द्विवेदी वेलकम इन्डिया

प्रतापगढ़ । लालगन्ज तहसील अन्तर्गत चकबन्दी प्रक्रिया अधीन ग्राम पूरे निर्मल गिरधर मे ग्राम प्रधान पूरे बीरबल रज्जन मिश्र की उपस्थिति मे चकबन्दी सी ओ अविनाश पाण्डेय और एस ओ सी अरविन्द कुमार द्विवेदी ने सयुक्त रुप से जन चौपाल(अदालत) लगायी जिसमे ग्राम पूरे निर्मल गिरधर सहित अन्य राजस्व ग्रामो के किसान भारी संख्या मे मौजूद रहे।
लालगन्ज तहसील की ग्राम सभा पूरे बीरबल चकबन्दी अधीन है । जिसके लगभग दो राजस्व ग्रामॊ पूरे रुप और पूरे घनश्याम मे सी ओ चकबन्दी अविनाश पाण्डेय के निर्देशन मे चकबन्दी को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया जा चुका है। तो वही अब लगभग चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तिम चरण मे पहुचे ग्राम पूरे निर्मल गिरधर के किसानो की यदि कोई समस्या है की दृष्टि से सी ओ चकबन्दी और एस ओ सी ने जनचौपाल लगा जानकारी मागी । जिसमे बडी संख्या मे उपस्थिति किसानो ने चकबन्दी कर्मियों के द्वारा किए गये अब तक के कार्यो से सहमति व्यक्त करते हुए सन्तोष व्यक्त किया। इस दौरान किसानो से रूबरु हो चकबन्दी सॊ ओ और एस ओ सी ने कहा कि हमने नियमानुसार जो उचित था किया । यदि कही को त्रुटि रह गयी है तो आप हमे बताओ यदि आपके द्वारा दी गयी जानकारी सही होगी और चकबन्दी के नियमो से मेल खाती है तो उसे भी हम दुरुस्त करने का प्रयास करेगे । साथ ही चकबन्दी सी ओ ने ग्राम प्रधान रज्जन मिश्र से कहा कि आप स्वत: किसानो से बात कर ले । जिसपर ग्राम प्रधान रज्जन मिश्र ने उपस्थित किसानो से कहा कि यदि आपके हृदय मे कुछ है तो आप नि:सकोच बोलिए या फिर हमे व्यक्तिगत बताओ यकीन मानिए हम आपकी बातो को अधिकारियों के सामने रख निराकरण कराएगे । जिसपर उपस्थित किसानो से बस एक ही आवाज आयी हम ग्राम चकबन्दी समिति चकबन्दी लेखपाल कानूनगो नायब चकबन्दी सी ओ चकबन्दी महोदय के द्वारा किए गये अबतक के कार्यो से पूरी तरह सन्तुष्ट है । हमे कोई शिकायत नही है।
ग्राम प्रधान महोदय ने अपनी ग्राम सभा के किसानों के जवाब के बाद जन चौपाल मे आए चकबन्दी लेखपाल सुनील चौहान चकबन्दी कानूनगो श्रीधर यादव नायब चकबन्दी आनन्द कुमार जी ,सॊ ओ चकबन्दी अविनाश पाण्डेय व एस ओ सी अरविन्द कुमार द्विवेदी महोदय को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया और जन चौपाल मे उपस्थित सभी चकबन्दी कर्मियो और चकबन्दी अधिकारियो को फुलमाला पहना सबकी प्रशंसा की।
इस दौरान फौजी सन्तोष मिश्र ,कमलेश दुबे , सत्यनारायण पाण्डेय सोहन लाल ,लक्ष्मण, कृष्ण कान्त दुबे सहित सैकडों पुरुष व महिला किसान मौजूद रहे । चौपाल मे आए सभी किसानो को ग्राम प्रधान रज्जन मिश्रा ने जलपान करा उन्हे चकबन्दी मे सहयोग के लिए बधाई दी और उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button