एकीकृत ब्राह्मण महास॑घ व करणी सेना ने यू जी सी विरोध मे सदर तहसील मे सौपा ज्ञापन

विजय द्विवेदी
प्रतापगढ़। एकीकृत ब्राह्मण महासंघ एवं करणी सेना के संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज सदर तहसील परिसर प्रतापगढ़ में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने UGC से जुड़े विवादित निर्णयों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा केंद्र सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि UGC के हालिया निर्णय देश की शिक्षा व्यवस्था, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता और युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। बिना व्यापक विचार-विमर्श और समाज की सहमति के इस प्रकार के निर्णय लेना लोकतांत्रिक भावना के विपरीत है।
नेताओं ने कहा कि शिक्षा देश की आधारशिला है और इसके साथ किसी भी प्रकार का प्रयोग देश के लाखों छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा। इसलिए केंद्र सरकार को तत्काल प्रभाव से UGC से जुड़े सभी विवादित और जनविरोधी निर्णयों को वापस लेना चाहिए।
संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समाज की आवाज को नजरअंदाज किया तो आने वाले समय में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा और प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विवेक पांडेय राष्ट्रीय अध्यक्ष, विवेक दत्त पाली (एडवोकेट जिला अध्यक्ष एकीकृत ब्राह्मण महास॑घ), अजय प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष करणी सेना, आनन्द प्रचण्ड (संस्थापक – अधिवक्ता शक्ति पीठ), अनुज कुमार पाण्डेय, अंश मिश्रा, अमित सिंह, आशुतोष तिवारी, दुर्गेश सिंह, बालेन्द्र भूषण सिंह, कुलदीप तिवारी, ऋषि तिवारी, धनंजय सिंह, अवनीश चन्द्र शुक्ल, भूपेंद्र पाण्डेय, सुजीत सिंह, नीरज मिश्रा, अखिलेश सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह “राकी”, चन्द्र प्रताप सिंह, मुस्ताक अहमद, उदयराज आदि उपस्थित रहे।



