उत्तर भारत के प्रसिद्ध सीकरी महामाया देवी मेले का ठेका 2.32 करोड़ में छूटा

वेलकम इंडिया
मोदीनगर,( अनिल वशिष्ठ)। निकटवर्ती गांव सीकरी खुर्द में चैत्र नवरात्र के दौरान प्रत्येक वर्ष लगने वाले उत्तर भारत के प्रसिद्ध महामाया देवी मेले का ठेका इस बार 2.32 करोड़ रुपये छूटा हैं। एसडीएम मोदीनगर अजित कुमार सिंह, नगरपालिका चेयरमैन विनोद वैशाली, अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्र, आरआई अंकित चौधरी व अंकित गोयल रहे। एसडीएम मोदीनगर व मेला समिति के अध्यक्ष अजित कुमार सिंह ने बताया कि ठेका प्रक्रिया पूरी हो गई है। ठेकेदारों को नियम प्रक्रिया से अवगत करा दिया गया हैं। श्रद्धालुओं के साथ किसी भी प्रकार की असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निकटवर्ती गांव सीकरी खुर्द में लगने वाला मेला उत्तर भारत में प्रसिद्ध है। महामाया देवी के दर्शन और प्रसाद चढ़ाने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं। हरियाणा, राजस्थान सहित दिल्ली-एनसीआर के लोग मेले परिसर में छठे, सातवें नवरात्र में डेरा डालते हैं। मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए ठेका प्रक्रिया होती है। इसके चलते बुधवार को तहसील के सभागार में ठेका प्रक्रिया शुरू हुई। तहबाजारी के लिए 80 हजार सरकारी बोली थी, जो बढ़कर 1.27 करोड़ तक पहुंची। प्रसाद चढ़ावे का ठेका 1.3 करोड़ में छूटा। प्रकाश व्यवस्था का ठेका 1.25 लाख में रहा। छोड़े गए ठेके की रकम में 33 फीसद गुरुवार यानी आज जमा करनी होगी। बाकी रकम पहले नवरात्र से पहले जमा होगी। यह ठेका आगामी पांच अप्रैल तक रहेगा।



