Uncategorized

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव ने वाराणसी स्टेशन पऱ सर्कुलेटिंग एरिया,प्लेटफार्म एवं टिकट घर की किया संघन चेकिंग ||

आरपीएफ और सीआइबी वाराणसी की संयुक्त टीम द्वारा वाराणसी स्टेशन पऱ दो अवैध वेंडर के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 144 में मामला पंजीकृत ||

वाराणसी :- माघ मेला-2026 और मकर संक्रांति के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी एवं डॉग स्क्वाड के द्वारा स्टेशन वाराणसी पर अभियान चलाकर सर्कुलेटिंग एरिया,प्लेटफार्म एवं टिकट घर की संघन चेकिंग की गई | इस दौरान यात्रियों से अपील की गयी कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति का लिया दिया ना खाएं ना पिए जिससे वह किसी जहर खुरानी का शिकार ना हो | यदि यात्रा के दौरान कोई भी समस्या होती है तो डायल 139 के माध्यम से तुरंत सूचना दें | गाड़ियों में चेन पुलिंग न करने तथा रेलवे सुरक्षा बल का सहयोग करने की अपील की गई सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है |

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक वाराणसी कैंट संदीप कुमार यादव के निर्देशन में वाराणसी स्टेशन परिसर सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्म पर आने जाने वाली ट्रेनों में विशेष रूप से महिला व विकलांग कोच में अन्य यात्रियों के न बैठने की हिदायत के साथ अभियान चलाकर चेकिंग की गई |

वाराणसी स्टेशन पर आरपीएफ वाराणसी व सीआइबी वाराणसी की संयुक्त टीम चेकिंग के दौरान दो अवैध वेंडर मिले जिनके विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 144 में मामला पंजीकृत किया गया | वाराणसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ साइड सेकण्ड एंट्री गेट एस्केलेटर पर साइकिल लेकर न्यूसेंस करने के जुर्म में एक व्यक्ति तथा चार अन्य व्यक्तियों तथा दो कीन्नरों के विरुद्ध,कुल सात व्यक्तियों के विरुद्ध स्टेशन परिसर में न्यूसेंस करने के जुर्म में रेलवे एक्ट की धारा 145 में मामला पंजीकृत किया | कुल नौ के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला पंजीकृत कर कार्यवाही की गई ||

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button