आई टी एस यू जी कैंपस में हुआ एलुमनाई रीयूनियन 2026 का आयोजन

गाजियाबाद। आई0 टी0 एस0 के यू0 जी0 कैंपस के बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रम के वर्ष 2017 से 2021 तक के उत्तीर्ण बैच के एलुमनाई को आमंत्रित किया गया जिसमे बैच 2014झ्र17 से लेकर 2018झ्र21 तक के बैच के एलुमनाई ने भाग लिया। यह एलुमनाई रीयूनियन कॉलेज के चाणक्य प्रेक्षागार में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व विद्यार्थियों को एक साझा मंच प्रदान करना था, जहाँ वे आपसी संवाद के द्वारा एक दूसरे के साथ जुड़ सकें और अपने अनुभव साझा कर सके। इस एलुमनाई रीयूनियन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा नेटवर्किंग के माध्यम से कॉलेज, शिक्षक एवं एलुमनाई के संबंधों को पुन: सुदृढ़ किया गया। कार्यक्रम में एलुमनाई इंटरैक्शन सत्र, अनुभव साझा मंच, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं व्यावसायिक नेटवर्किंग गतिविधियाँ आयोजित की गयी ।
आई0 टी0 एस0 ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स के वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में आगंतुक एलुमनाई का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान को अपने पूर्व विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहें, उच्च आदर्शों एवं मूल्यों को बनाए रखें तथा अपने ज्ञान, परिश्रम और नैतिकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएँ। उन्होंने आगे कहा कि जीवन में सफलता का वास्तविक अर्थ केवल व्यक्तिगत उपलब्धियाँ नहीं, बल्कि अपने माता-पिता, शिक्षकों और संस्थान का नाम रोशन करना भी है। आप जहाँ भी रहें, आई0 टी0 एस0 परिवार के संस्कार और उत्कृष्टता की परंपरा को साथ लेकर आगे बढ़ें। संस्थान सदैव आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और आपके साथ अपने इस आत्मीय संबंध को सदा सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
आई0 टी0 एस0 यू0 जी0 संस्थान की प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ0) नैंसी शर्मा ने अपने उद्बोधन में सभी एलुमनाई का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी की लगन, परिश्रम और उपलब्धियाँ ही वर्तमान एवं भावी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। आपकी सफलता संस्थान के शैक्षणिक मूल्यों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सशक्त पहचान है। उन्होंने आगे कहा कि एलुमनाई की उपलब्धियाँ न केवल संस्थान का गौरव बढ़ाती हैं, बल्कि छात्रों को अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित भी करती हैं। प्राचार्या ने सभी पूर्व विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर प्रगति करते रहने, उच्च आदर्शों को अपनाने तथा हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
कार्यक्रम के दौरान सभी एलुमनाई अपने पुराने शिक्षकों से मिल कर खुश हुए और अपने कॉलेज के दिनों की खट्टी मीठी यादें याद करके बाहुक भी हुए । एलुमनाई ने कहा कि हमारे करियर में आई0 टी0 एस संस्थान और यहाँ की फैकल्टी का बहुत योगदान रहा है एलुमनाई रीयूनियन में कई इंटरप्रेन्योर, रियल एस्टेट डेवलपर, इंटरनेशनल ट्रेडर, सोशल मीडिया एक्सपर्ट, मल्टीनेशनल कंपनी मैनेजर इत्यादि 150 से भी अधिक एलुमनाई शामिल हुए। सभी एलुमनाई ने आपस में अपने करियर और व्यवसाय के अनुभव साझा करते हुए कॉन्टेक्ट् नंबर्स का आदान प्रदान किया और सभी एलुमनाई ने आई0 टी0 एस0 ग्रुप के वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा, यू0 जी0 कैंपस की प्रधानाचार्या डॉ0 नैंसी शर्मा, डीन-अकादमिक डॉ0 विदुषी सिंह एवं अध्यापकों के साथ फोटो खिचवाएँ और वीडियो बाइट्स भी दी।
सभी उपस्थित एलुमनाई संस्थान में आकर बहुत खुश हुए और अपने पूर्व अनुभव साझा करते हुए आई0 टी0 एस0 संस्थान, प्रबंधन, प्रधानाचार्या एवं सभी अध्यापकों का इस एलुमनाई रीयूनियन के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर आई0 टी0 एस0 ग्रुप आॅफ इंस्टीटूशन्स के वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा , आई0 टी0 एस0 यू0 जी0 संस्थान की प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ0) नैंसी शर्मा, डीन अकादमिक प्रोफेसर (डॉ0) विदुषी सिंह, कार्यक्रम समयन्वक प्रो0 श्रेयता राज, प्रो0 उत्तम शर्मा, प्रो0 कनिका टंडन, डॉ0 बरखा कक्कर, डॉ0 नीरज जैन, एलुमनाई, संकाय सदस्य एवं स्टाफ उपस्थित रहे।



