अपनी मांगों पर अड़े भाकियू अन्नदाता के किसान,नहीं दिया उपजिलाधिकारी को ज्ञापन

अवैध कॉलोनियां पर लगाई जाए रोक,किसानों को दी जाए घरौनी- भूरा पहलवान
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के किसानों ने छठवें दिन भी बुधवार को अपनी मांगों को लेकर तहसील महावन के गांव किशनपुर में यमुना एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे धरना जारी रखा।
धरने में महावन उपजिलाधिकारी कंचन गुप्ता किसानों के मध्य पहुंची और किसानों से उनकी समस्याओं को लेकर समाधान पर चर्चा की लेकिन किसान समस्त मांगों के समाधान पर अड़े रहे तथा उपजिलाधिकारी को अपनी मांगों के ज्ञापन को नहीं सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जे एस जाट एवं प्रदेश अध्यक्ष भूरा पहलवान ने बताया कि किसानों की 19 सूत्रीय मांगे हैं जिसमें से केवल 2 मांगों पर तहसील स्तर पर समाधान करने पर महावन उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया। जिस पर नाराज किसानों उनको ज्ञापन देने से मना कर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष भूरा पहलवान ने कहा कि हमारी प्रमुख मांग है कि तहसील स्तर पर अवैध कॉलोनियां पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा एक साल से अपनी घरौनी का इंतजार कर रहे किसानों को उनकी घरौनी दी जाय। तहसील का किसान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से किसान वंचित है हमारी मांगे प्रशासन नहीं मानेगा तो भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता का धरना जारी रहेगा।



