अंग्रेजी व देशी शराब की बिक्री पर रहेगा प्रतिबन्ध

वेलकम इण्डिया
असदुल्लाह सिद्दीकी
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़़ तहसील क्षेत्र के अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों की शनिवार शाम को आबकारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार सिंह की अगुवाई में आबकारी टीम ने स्टॉक और बिक्री रजिस्टर की गहनता से जांच की। इस दौरान आबकारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि होली पर्व के दिन शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। शराब की बिक्री करने वाले किसी भी अनुज्ञापी ने चोरी छिपे अधिक दामों पर शराब की बिक्री नहीं करेगा। शिकायत मिली तो सम्बन्धित अनुज्ञापी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। आबकारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार सिंह ने नेपाली शराब की तस्करी रोकथाम के लिए एसएसबी जवानों संग बढ़नी कोटिया व खुनुवां सीमावर्ती क्षेत्रों में नेपाल की तरफ आने वालों की गहनता तलाशी ली। शोहरतगढ़-बढ़नी हाइवे मार्ग पर स्थित होटल व ढाबों की आकस्मिक चेकिंग किया गया। उन्हें हिदायत देते हुए कहा कि शराब की बिक्री न होने पाएं। शराब की बिक्री करने वाले दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया कि दुकानों पर बेवजह भीड़ न लगने दें न ही शराब का सेवन करने दें। शान्तिपूर्ण तरीके से उचित दर पर शराब की बिक्री करें।



