डीजी कारागार करेंगे सम्मानित, दिया जाएगा महानिरीक्षक कमेंडेशन डिस्क और प्रशंसा पत्र
पहली बार जेल महकमें में शुरु हुई व्यवस्था
लखनऊ. विभागीय जिम्मेदारी को अच्छे तरीके से निभाने के लिए स्वतंत्रता दिवस पर 120 जेल अधिकारी-कर्मचारी पुरस्कृत किए जाएंगे। इससे पहले वीरता के लिए पुरस्कार दिए जाते रहे हैं, लेकिन पहली बार समयबद्ध तरीके से कामों का निष्पादन, अनुशासन व अन्य पैमानों पर खरा उतरने वाले अफसरों व कर्मियों को महानिरीक्षक कमेंडेशन डिस्क और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
कर्मचारियों का चयन
डीजी कारागार आनंद कुमार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अफसरों व कर्मियों को सम्मानित करेंगे। डीजी आनंद कुमार ने बताया कि जेलों में सुरक्षा और सुधारात्मक कार्य के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को महानिरीक्षक कमेंडेशन डिस्क और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस पुरुस्कार केलिए 120 जेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी चयनित किए गए हैं।
इतने कर्मियों को मिलेगा सम्मान
इसमें दो अपर महानिरीक्षक कारागार वीके जैन और डा. शरद, उपमहानिरीक्षक कारागार संजीव त्रिपाठी, तीन वरिष्ठ जेल अधीक्षक प्रेमनाथ पांडेय, राधाकृष्ण मिश्रा और विनोद कुमार सिंह, चित्रकूट जेल अधीक्षक श्रीप्रकाश त्रिपाठी के अलावा 8 जेल अधीक्षक, 12 जेलर, 24 डिप्टी जेलर, 37 हेड जेल वार्डर, 30 जेलवार्डर और 3 चालकों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा।